धनराज नथवानी को सपा का राज्यसभा प्रत्याशी क्यों बनाया? अखिलेश ने खुद बताया
लखनऊ, सितम्बर 30 -- राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में प्रो. रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी ने नामांकन दाखिल किया। धनराज नथवानी का नाम प्रत्याशी के तौर पर सामने आना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। अखिलेश यादव ने उन्हें राज्यसभा भेजने की वजह भी बताई। सपा मुखिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि समाजवादी पार्टी को नई पीढ़ी और नई सोच के व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट वर्ल्ड में कई दलों का दबदबा है। ऐसे में सपा ने उद्योग जगत से जुड़ने के लिए अपनी पार्टी से एक राज्यसभा सदस्य बनाने का फैसला लिया है। इससे प्रदेश में उद्योगों और कारोबार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।उद्योग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.