गिरडीह, मार्च 19 -- सरिया, प्रतिनिधि। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हजारीबाग रोड आरपीएफ ने शर्माटांड़ स्टेशन के नजदीक रेल पटरी पर संदिग्ध हालत में घूम रहे आधे दर्जन युवकों को धर दबोचा ओर रेल अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज कर धनबाद रेल न्यायालय भेज दिया। इन युवकों के पास से लोहे के टुकड़े, रॉड, प्लास्टिक बोतल आदि बरामद किया गया। आरपीएफ हजारीबाग रोड के एसआई प्रेमा खेस ने बताया कि पकड़े गए सारे युवक किसी बड़े ट्रेन हादसे की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए सभी लोग शर्माटांड़ व हीरोडीह स्टेशन रेल पटरी के पोल संख्या 378 के 16 एवं 18 के बीच रेल पटरी के ऊपर लोहे के टुकड़े, लोहे के रॉड, प्लास्टिक की बोतल समेत अन्य सामान को पूरी मजबूती के साथ रखते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच दैनिक गश्त पर निकले आरपीएफ आरक्षी रोहित कुमार, प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.