धनबाद, अप्रैल 14 -- आसनसोल से साबरमती के बीच दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलेगी। हावड़ा से जबलपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनें धनबाद होकर चलेंगी। 01701 जबलपुर-हावड़ा स्पेशल 14 से 28 अप्रैल तक हर मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार की शाम 7.20 बजे जबलपुर से खुलेगी और सिंगरौली, ओबरा, चोपन, रेणुकूट, डाल्टनगंज, लातेहार, पतरातू, बरकाकाना, बेरमो होते बुधवार की दोपहर 3.50 बजे धनबाद और रात 10.15 बजे ट्रेन हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में 01702 हावड़ा-जबलपुर स्पेशल 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच हर गुरुवार को चलेगी। ट्रेन हावड़ा से रात 12.15 बजे खुलेगी और सुबह 6.20 बजे धनबाद और शुकवार की सुबह चार बजे जबलपुर पहुंचेगी।इसी यह भी पढ़ें- कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत तरह 09435 साबरमती-आसनसोल स्पेशल 17 और 24 अप्रैल या...