धनबाद, अप्रैल 8 -- रक्सौल से तिरुपति के बीच जल्द नई ट्रेन चलेगी। भोपाल में जनवरी महीने में हुई नेशनल टाइम टेबल कमेटी की बैठक में धनबाद होकर तिरुपति तक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया था। अब इस निर्णय को जमीन पर उतारने की तैयारी चल रही है। रक्सौल से ट्रेन हर गुरुवार को और तिरुपति से हर सोमवार को चलेगी। नई ट्रेन की समय-सारिणी भी जारी की गई है। जल्द इस ट्रेन को चलाने की तिथि की घोषणा होगी। साउथ सेंट्रल रेलवे ने जो टाइमिंग तैयार की है, उसके अनुसार तिरुपति से ट्रेन हर सोमवार को सुबह 8.15 बजे रवाना होगी। ट्रेन बुधवार की तिथि में रात 2.54 बजे कतरास, सुबह पौने चार बजे धनबाद और बुधवार शाम 4.50 बजे रक्सौल पहुंचेगी। इसी तरह रक्सौल से ट्रेन गुरुवार की रात 3.15 बजे रवाना होगी। ट्रेन शाम 4.15 बजे धनबाद और शाम 4.44 बजे कतरास रुकते हुए शनिवार की सुबह साढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.