बरेली, मार्च 19 -- बरेली। छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते गुरुवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। अप-डाउन की कई ट्रेनें घंटों लेट आईं। दोपहर वाली देर रात बरेली पहुंची। स्पेशल ट्रेनों का संचालन अधिक प्रभावित हुआ। रेलवे के अनुसार, 03312 धनबाद स्पेशल करीब 10 घंटा देरी से आई। चडीगढ़ से ही लेट चली। 05580 पुर्णिया कोर्ट स्पेशल 10:38 बजे न आकर 3.30 घंटा विलंब से आई। 15652 लोहित एक्सप्रेस भी 2.15 घंटा लेट हो गई। 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 2.00 घंटा, 05575 आनंदविहार स्पेशल 1.30 घंटा और 05301 अंबाला स्पेशल ने एक घंटा इंतजार कराया। यहां जननायक भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...