धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद। धनबाद स्टेशन पर चोरी के तीन मोबाइल के साथ आरपीएफ ने दो लड़कों को पकड़ा है। दोनों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लोग धनबाद और आसनसोल स्टेशन से यात्रियों का मोबाइल चोरी करते थे। दोनों को पकड़ कर रेल पुलिस के हवाले किया गया। जीआरपी ने दोनों को जेल भेज दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपी प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर घूम रहे थे। उनकी पहचान पटना बाढ़ भवानी चौक के दीपक कुमार और पटना बाढ़ नया टोला दयाचक निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई। ब्ल्यूटूथ ईयर बर्ड के अलावा 1490 रुपए नकद भी बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...