धनबाद, जुलाई 25 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। आरपीएफ ने धनबाद स्टेशन पर लावारिस बैग से 84 केन बीयर बरामद की है। जब्त बीयर की कुल मात्रा 42 लीटर तथा अनुमानित मूल्य 9240 रुपये बताया गया है। आरपीएफ के अनुसार गुरुवार की देर रात 1:50 बजे प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर गश्ती दल ने हावड़ा कालका नेताजी एक्सप्रेस के पिछले सामान्य कोच में रखे दो संदिग्ध काले बैग देखे। बैग के पास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने उन पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद बैग खोलकर जांच करने पर उनमें कुल 84 कैन बीयर मिले। सभी कैन पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए लिखा था। बाद में जब्त बीयर को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...