धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद स्टेशन पर 19 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने बुधवार की रात एक तस्कर को पकड़ा। धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के हावड़ा छोर में टीएलआई ऑफिस के पास झोला और पिठ्ठू बैग में शराब लेकर खड़े बिहार पटना फतुहा खुशरूपुर निवासी शिव कुमार प्रसाद को दबोचा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि शिव कुमार ने स्वीकार किया कि आसनसोल से शराब खरीद कर वह पटना जाने के प्रयास में था। उसे गंगा दामोदर एक्सप्रेस से पटना जाना था। पटना में वह अधिक दाम पर शराब बेचने के प्रयास में था। छापेमारी दल में सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार, एएसआई शशिकांत तिवारी, हेड कांस्टेबल बबुलेश कुमार, सोनू पांडेय, संजीव कुमार, फूलचंद महतो, तनवीर खान, उमापति सिंह, विकास कुमार और आदित्य नारायण राय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.