धनबाद, अप्रैल 29 -- हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर पड़ने वाले धनबाद-हावड़ा रेल रूट पूर्व से अधिक सक्षम हो गया है। हावड़ा से लेकर धनबाद जिले के छोटा अंबोना स्टेशन पर रेल पटरी में 'कवच' स्थापित कर दिया गया है। 'कवच' की स्थापना के साथ धनबाद से हावड़ा के बीच ट्रेनों की सुरक्षित और सरपट दौड़ का रास्ता साफ हो गया है। अत्याधुनिक 'कवच' 4.0 प्रणाली की स्थापना भारतीय रेलवे में जोर-शोर से हो रही है। हावड़ा से छोटा अंबाना तक वाया वर्दमान 260 किलोमीटर की दूरी में 'कवच' स्थापित कर ली गई है। 'कवच' एक इलेक्ट्रॉनिक मस्तिष्क की तरह है जो यात्रा के हर सेकेंड पटरी पर आने वाली ट्रेनों पर नजर बनाए रखती है। यह स्वदेशी भारतीय तकनीक है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि मानवीय त्रुटि कभी भी किसी दुर्घटना का कारण न बने। हर यात्री को उच्च तकनीकी सुरक्षा मिल सके। यदि ट्रेन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.