धनबाद से लापता नाबालिग लड़की रांची स्टेशन से बरामद
रांची, जून 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धनबाद से लापता 16 वर्षीय लड़की को चुटिया पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन से गुरुवार को बरामद किया। खबर है कि धनबाद एसपी ने रांची एसएसपी राकेश रंजन से संपर्क कर लड़की की जानकारी दी। इस पर चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने टीम के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन पर लड़की की खोजबीन शुरू की। इसी बीच लड़की को बरामद किया गया। धनबाद के परसबनिया निवासी लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करायी थी। परिजनों ने खोजबीन की तो दो संदिग्ध मोबाइल नंबरों का पता चला। जिस पर लड़की की बातचीत हुई थी। एक नंबर विकास कुमार के नाम से प्रदर्शित हुआ। इधर, पुलिस ने खोजबीन करते हुए लड़की को बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.