धनबाद, अप्रैल 22 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली पार्टियों के खिलाफ भाजपा की रांची में 25 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन करेगी। पूरे राज्य से इसमें जुटान की तैयारी है। धनबाद से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील भाजपा ने की है। पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप वर्मा ने कहा कि विपक्ष कभी भी महिलाओं को उनका हक नहीं देगा। माताओं-बहनों को खुद संघर्ष कर अपना हक लेना होगा। इसकी शुरुआत करते हुए 25 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर महिला विरोधी झारखंड सरकार को जवाब देने की आवश्यकता है।बैठक यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में विरोध को लेकर भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन 25 को को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सत्येंद्र सिंह और राजकुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का स...