पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता का मुंबई के लिए सीधी बहुप्रतीक्षित रेल सेवा का इंतजार मंगलवार को समाप्त हो गया। डालटनगंज रेलवे स्टेशन से धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस (13379/13380) का विधिवत शुभारंभ पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करते हुए किया। इस ट्रेन के शुरू होने से अब पलामू, गढ़वा और लातेहार क्षेत्र के लोगों को मुंबई के लिए सीधी रेल सेवा मिल सकेगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और सफर पहले की तुलना में अधिक आसान होगा। यात्रियों की करीब 1873 किमी की दूरी की यात्रा, 28 स्टेशनों पर ठहराव के साथ लगभग 39 घंटे में पूरी होगी। रेलवे के सेवानिवृत ट्रैफिक इंस्पेक्टर एके सिन्हा के संचालन में मंगलवार को तड़के चार बजे डालटनगंज स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.