कोडरमा, अगस्त 19 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने गोमो-गया-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बल्लारशाह-वरंगल-विजयवाड़ा-गुडुर-काटपाडी-जोलारपेट्टै-ईरोड कोडरमा के रास्ते धनबाद और कोयम्बत्तूर के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा। यह जानकारी देते हुए सरस्वती चन्द्र, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से 22 अगस्त, 2026 से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को तथा कोयंबत्तूर से 25 अगस्त, 2026 सेे प्रत्येक मंगलवार को किया जायेगा। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के आठ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, पेंट्रीकार का एक तथा एल.एस.एल.आर.डी के दो कोचों सहित कुल 22 कोच होंगे । गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयम्बत्तूर अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त, 2026 से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को 16.10 बजे खुलकर 16....