धनबाद, फरवरी 26 -- कोयंबटूर से धनबाद के बीच लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एक मार्च को कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने जा रही है। इस नई ट्रेन को लेकर रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो फरवरी को इस ट्रेन को चलाने की औपचारिक घोषणा की थी। अब एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन सुपरफास्ट श्रेणी में चलेगी। ट्रेन का नंबर भी सुपरफास्ट श्रेणी के अनुरूप रखा गया है। रूट की बात करें तो अमृत भारत एक्सप्रेस गोमो, पारसनाथ और गया होकर चलेगी। इससे झारखंड और बिहार के यात्रियों को सीधा और सुविधाजनक कनेक्शन मिलेगा। खासकर धनबाद से काटपाड़ी और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.