धनबाद, नवम्बर 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद को जल्द अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल सकती है। गया-दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन होकर धनबाद से कोयंबटूर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव है। धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल की सफलता को देखते हुए इस रूट पर महत्वाकांक्षी ट्रेन अमृत भारत एक्सप्रेस को उतारने की तैयारी चल रही है। धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल ऐसी ट्रेन है, जिसे किसी अवधि विस्तार के दायरे में नहीं रखा गया है। नियमित ट्रेनों की तरह इस ट्रेन में भी स्वत: दो माह की एडवांस बुकिंग होती है। धनबाद से रांची होकर भी कोयंबटूर की एक स्पेशल ट्रेन चल रही है। गया होकर चलने के कारण 03679-03680 धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल में बुकिंग की स्थिति ज्यादा अच्छी है। यह ट्रेन धनबाद से काटपाड़ी जाने वालों के लिए बेहतर विकल्प है। धनबाद से काटपाड़ी जाने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.