धनबाद सीओ से मांगी गई एक करोड़ रुपये रंगदारी
धनबाद, सितम्बर 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद सदर के अंचल अधिकारी (सीओ) रामप्रवेश कुमार से व्हाट्सएप और मैसेज के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी की रकम नहीं देने पर सीओ को गोली मारने की धमकी भी दी गई। मामले को लेकर सीओ रामप्रवेश ने धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ रामप्रवेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 14 सितंबर की शाम करीब 7.11 बजे उनके मोबाइल नंबर पर मोबाइल नंबर 8935820692 से व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें आरोपी ने रंगदारी की एक करोड़ रुपये की राशि एसबीआई की राजगंज शाखा के एक खाते में जाम करने को कहा। लोहरदगा भंडरा बलसोता निवासी रामप्रवेश कुमार ने धमकी भरे मैसेज की कॉपी साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपी है। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर राजगंज के किसी राजू नामक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.