रांची, मई 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। धनबाद सिविल कोर्ट में पार्किंग संकट को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अस्थायी पार्किंग स्थल के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की कोर्ट ने प्रशासन को स्थायी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से काम करने को भी कहा है। धनबाद बार एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अस्थायी पार्किंग व्यवस्था लागू की जा रही है। यह भी पढ़ें- मसूरी को जाम से राहत दिलाने को लंढौर कैंट में वन वे और पार्किंग जरूरी प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शैलेश सिंह ने नव चयनित पार्किंग स्थल की सुरक्षा और व्यवस्...