धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद सिविल कोर्ट को गुरुवार को फिर एक बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने एक बार फिर पुराने तरीके को अपनाया और सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार को ईमेल कर सिविल कोर्ट में बम रखे होने की धमकी दी। सूचना पाकर धनबाद थाना की पुलिस हरकत में आई। हालांकि फिर बम विस्फोट के धमकी झूठी साबित हुई। ईमेल मिलने के बाद सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार ने धनबाद जिला प्रशासन को फौरन सूचित किया। इसके बाद धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय आरपीएफ के खोजी कुत्ते और पुलिस बल के साथ कोर्ट पहुंचे। डीएसपी मुख्यालय दो धीरेंद्र नारायण बंका भी पहुंचे। इस बार कोर्ट परिसर को खाली नहीं कराया गया। बार एसोसिएशन में भी मतदान चल रहा था। चुनाव पर भी चेतावनी का असर नहीं दिखा। सुरक्षा के लिहाज से एक-एक कोर्ट रूम, ऑफिस, डालसा और लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.