धनबाद, मार्च 14 -- धनबाद। धनबाद सिविल कोर्ट के सात न्यायिक अधिकारियों को पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। यह प्रतिनियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में झारखंड हाईकोर्ट ने की है। इसके तहत इन न्यायिक अधिकारियों को कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्देश पर अगले आदेश तक कार्य करने का निर्देश दिया गया है। प्रतिनियुक्त किए गए न्यायिक अधिकारियों में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ प्रफुल्ल कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश षष्ठम विकास तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश-16 दुर्गेश चंद्र अवस्थी शामिल हैं। इनके अलावा एसडीजेएम अभिजीत पांडे, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी परमानंद उपाध्याय तथा प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार सिंह को भी इस कार्य के लिए प्रतिनियुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.