धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से देसी महुआ शराब बरामद
कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा। ऑपरेशन सतर्क के तहत सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से लावारिस अवस्था में रखी देसी महुआ शराब बरामद की। बरामद शराब को जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि ट्रेन में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान लालबाग-दिलवा स्टेशन के बीच जनरल कोच में एक प्लास्टिक का बोरा संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला, जिससे महुआ शराब की गंध आ रही थी। बोरे के संबंध में कोच में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उस पर अपना दावा नहीं किया।संदेह यह भी पढ़ें- कोडरमा स्टेशन से अवैध शराब के साथ गयाजी के दो युवक गिरफ्तार के आधार पर बोरे की तलाशी लेने पर उसमें रखी तीन प्लास्टिक बोरियों से देसी महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.