धनबाद सड़क हादसे में घायल चलकुशा थाना के दूसरे सिपाही नरेश कुमार का निधन
हजारीबाग, जुलाई 18 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि पिछले दिनों धनबाद में भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल चलकुशा थाना के दुसरे सिपाही नरेश कुमार का शुक्रवार अहले सुबह 3:30 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे। उनकी शहादत से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। घायल होने के बाद वह अस्पताल दर अस्पताल भटकते रहे, अंततः दम तोड़ दिया। बताते चले कि बीते दिनों चलकुशा में छापेमारी से लौटने के दौरान पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में सिपाही राम सहाय गोप की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नरेश कुमार समेत चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को इलाज के लिए पहले दुर्गापुर मिशन अस्पताल भेजा गया था। वहां से स्थिति नाजुक होने पर उन्हें रांची मेडिका और फिर वेदांता अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.