धनबाद, जुलाई 17 -- धनबाद। 19 जुलाई को रांची से रांची से दुमका के बीच एक अरिजर्व स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 20 जुलाई को दुमका से वापस रांची आएगी। इसी तरह रेलवे ने झारखंड फील्ड वर्कर कंपीटिटिव एग्जाम-2024 को देखते हुए टाटा से हजारीबाग रोड और रांची से पटना के बीच गोमो होकर एक-एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रांची-दुमका स्पेशल 19 जुलाई को रांची से रात 8.20 बजे खुलेगी। ट्रेन रात 12.05 बजे कतरास, रात 12.40 बजे धनबाद और सुबह 5.30 बजे दुमका पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 20 जुलाई को सुबह 7.45 बजे दुमका से खुलेगी और दोपहर 12.35 बजे धनबाद, 12.55 बजे कतरास रुकते हुए शाम 5.45 बजे रांची पहुंचेगी। टाटा-हजारीबाग रोड ट्रेन 19 जुलाई को शाम 6.30 बजे टाटा से खुलेगी और रात 11.40 बजे गोमो और रात 1.15 बजे हजारीबाग रोड पहुंचेगी। इसी तरह रांची-पटना स्पेश...