धनबाद, दिसम्बर 19 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता डीसी सह जिला दंडाधिकारी के कार्यालय की ओर से जिले के व्यवहार न्यायालय के लिए विभिन्न विधि अधिकारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति प्रधान सचिव सह विधि परामर्शी, विधि विभाग, झारखंड सरकार, रांची के आदेश के आलोक के अनुसार की जाएगी। जारी सूचना के अनुसार कुल तीन प्रकार के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें सरकारी अधिवक्ता, विशेष लोक अभियोजक (अत्याचार निवारण) व विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) के एक-एक पद शामिल हैं। नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा विधि विभागीय अधिसूचना के अनुरूप की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी उपरोक्त तीनों में से किसी एक पद के लिए अपना आवेदन बायोडाटा एवं अधिवक्ता पंजीयन प्रमाण पत्र की प्रति के साथ सीलबंद लिफाफे में डाक द्वारा 31 दिसंबर तक डीसी कार्यालय में भेज सकते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.