हजारीबाग, मार्च 9 -- बरही प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर भगवती मंदिर बरही के प्रांगण में नागरिकों की बैठक हुई। अध्यक्षता भगवती सेवा संस्थान के संरक्षक सुरेन्द्र रजक और संचालन विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी पूजा भगवती मंदिर अखाड़ा धनबाद रोड का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष नवलकिशोर सिंह, उपाध्यक्ष अरुण वर्णवाल, महासचिव मनीतोष यादव, सचिव अंकित साव, कोषाध्यक्ष संजय केशरी, पंकज वर्णवाल, उप कोषाध्यक्ष बबलू ठाकुर, अनिल केशरी, अविनाश साव, मनोज उपाध्याय, संतोष ठाकुर, रमेश श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता बनाए गए हैं। कमेटी के संरक्षक सुरेन्द्र रजक, रमेश ठाकुर,विपिन सिन्हा, अनुज साव, जयप्रकाश केशरी, विनय साव, मुकेश गुप्ता, दिलिप गुप्ता, गणेश गुप्ता, मंटू केशरी, मुनेश केशरी अशोक केशरी बनाए गए हैं।...