धनबाद रेल मंडल पर पटना में आज होगी पुरस्कारों की बारिश
धनबाद, अगस्त 7 -- 71वीं विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार (वीआरएसपी)-2026 में धनबाद रेल मंडल का फिर एक बार डंका बजा है। वित्तीय वर्ष 2025-2026 में पूरे देश में लोडिंग में सर्वाधिक राजस्व हासिल करने वाले धनबाद डिवीजन को इस बार सबसे ज्यादा 18 शील्ड मिले हैं। इसमें जीएम समग्र दक्षता सहित अन्य शील्ड शामिल हैं। पुरस्कार पाने के लिए गुरुवार की रात डीआरएम अखिलेश मिश्र रेल अधिकारियों की टीम के साथ पटना रवाना हुए। पटना के दीघा पाटलिपुत्र रेल परिसर में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह पूर्व मध्य रेलवे के रेल मंडलों के बीच शील्ड का वितरण करेंगे। साथ ही जीएम 80 अधिकारियों व रेलकर्मियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार देंगे। धनबाद डिवीजन ने पिछली बार 14 शील्ड जीता था। इस बार 18 शील्डों में सात शील्ड पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) के साथ संयुक्त रूप से मिले हैं। डीडीयू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.