धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद रेल मंडल को फिर एक बार लोडिंग और आय में नंबर वन बनाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे की नई प्रिंसिपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर इंदू रानी दुबे धनबाद पहुंचीं। पीसीओएम का चार्ज लेने के बाद वह पहली बार धनबाद आई थीं। उन्होंने डीआरएम अखिलेश मिश्र के साथ धनबाद-पाथरडीह-सिंदरी टाउन रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने डीआरएम के साथ-साथ धनबाद मंडल के अधिकारियों के साथ धनबाद रेल मंडल के लोडिंग पर विस्तार से चर्चा की। फिलहाल बिलासपुर रेल मंडल धनबाद डिवीजन से लोडिंग में करीब एक मिलियन टन और आय में करीब 500 करोड़ रुपए आगे चल रहा है। धनबाद डिवीजन के पास अभी मार्च का महीना बचा है। धनबाद लगातार तीन वर्षों से देश में लोडिंग और आय में नंबर बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान पीसीओएम ने पाथरडीह स्टेशन के स्टेशन परिसर और पैनल रूम को देखा। ट्...