धनबाद, फरवरी 18 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बच्चा चोरी की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने पूरे कैंपस में सघन निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जा रहा है ताकि अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा सके। मंगलवार को अस्पताल में कुल 18 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए। इनमें गायनी विभाग में 11, एनेस्थीसिया विभाग में पांच और ओपीडी के मुख्य द्वार पर दो कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से संवेदनशील वार्डों और प्रवेश द्वारों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन के अनुसार बुधवार को सर्जरी विभाग, शिशु रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग और मेडिसिन विभाग में भी कैमरे लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना ...