धनबाद, फरवरी 4 -- धनबाद, अमित रंजन धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जल्द मनोरोग विभाग का इनडोर शुरू होगा। इसके लिए 15 बेड का मनोरोग वार्ड बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे मानसिक रोग से पीड़ित मरीजों को अब अस्पताल में भर्ती कर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। अब तक मनोरोग विभाग में केवल ओपीडी सेवा ही उपलब्ध थी। गंभीर मरीजों को भर्ती के लिए रिनपास रांची रेफर करना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मनोरोग विभाग का इनडोर शुरू करने को लेकर बुधवार को अधीक्षक कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके महतो, अधीक्षक डॉ डीके गिंदोरिया, मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शाहनवाज जफर तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शिल्पी, डॉ रवि भूषण आदि उपस्थित थे। बैठक में मनोरोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.