धनबाद, मई 13 -- धनबाद, संवाददाता। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों समेत अन्य कर्मियों को अग्नि सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पताल परिसर में अगलगी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मियों को जागरूक और प्रशिक्षित करना था। फायर सेफ्टी विभाग के पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने आग लगने के कारण, बचाव के उपाय और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया की जानकारी दी। अग्निशमन यंत्र के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। वहीं अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि शुरुआती समय में सही तरीके से कार्रवाई कर बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। अस्पताल परिसर में मॉक ड्रिल भी हुई, जिसमें आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर बचाव कार्य...