धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद। आपके अपने लोकप्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान में छपी खबर के बाद धनबाद मेडिकल कॉलेज की चाहरदीवारी की मरम्मत करा ली गई है। कॉलेज की चाहरदीवारी में सुराख (दीवार के बीचों बीच काटना) कर अवैध रास्ता बना दिया गया था। असामाजिक तत्वों की आवाजाही के साथ ही मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की सुरक्षा के साथ-साथ मरीजों, डॉक्टरों व कर्मियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग गया था। मामले को आपके लोकप्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। प्रबंधन ने इसे संज्ञान में लेते हुए चहारदीवारी की मरम्मत करा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.