धनबाद, मार्च 14 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जांच व्यवस्था को केंद्रीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अस्पताल में जल्द ही सेंट्रल लैब की शुरुआत की जाएगी। यहां मरीजों की सभी प्रकार की जांच के लिए सैंपल एक ही स्थान पर लिया जाएगा और वहीं से रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। इस नई व्यवस्था से मरीजों को अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। वर्तमान व्यवस्था के तहत अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी और क्लिनिकल पैथोलॉजी विभागों में अलग-अलग तरह की जांच होती है। इन जांचों के लिए मरीजों को अलग-अलग विभागों में जाकर सैंपल देना पड़ता है और बाद में रिपोर्ट लेने के लिए भी उन्हीं विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है। साथ ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.