धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद में 50 मेगावाट का सोलर प्लांट बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू की गई है। झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव रामवृक्ष महतो ने इस संबंध में धनबाद के डीसी को पत्र लिखकर सौर ऊर्जा संयत्र के लिए 200-250 एकड़ जमीन मांगी है। झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से झारखंड के सभी जिलों में सौर ऊर्जा संयत्र स्थापित करने के लिए पहल की है। इसी कड़ी में धनबाद के डीसी को पत्र भेजा गया है। डीसी को भेजे गए पत्र में धनबाद में 200-250 एकड़ गैर मजरुआ एवं अन्य सरकारी जमीन की तलाश कर उसे सरकार को उपलब्ध कराने को कहा है। सरकार की ओर से मिले पत्र के बाद धनबाद में जिला प्रशासर ने सरकारी जमीन की तलाश शुरू की है। अगर धनबाद में जमीन मिल जाती है तो सोलर प्लांट बनाने की दिशा में काम जल्द शुरू हो सकता है।-----...