धनबाद, जुलाई 10 -- धनबाद। जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर एसआईआर 2026 के लिए धनबाद जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को ईएफ वितरण तथा उसका डिजिटाइजेशन जारी है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 11 लाख 30 हजार 502 मतदाताओं को ईएफ वितरित किया जा चुका है। 2 लाख 13 हजार 655 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। विधानसभा क्षेत्रवार जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सिंदरी 238684, निरसा 213541, टुंडी 203584, धनबाद 187852, बाघमारा 152238 तथा झरिया में 134603 सहित 1130502 ईएफ का वितरण किया गया है। निरसा में 61313, सिंदरी 52086, टुंडी 34497, बाघमारा 26015, धनबाद में 22284 तथा झरिया विधानसभा में 17460 सहित 213655 ईएफ का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- एसआईआर ऐप की शाम में रफ्तार ध...