धनबाद में 5.52 लाख वोटरों की अभी तक नहीं हुई मैपिंग
धनबाद, जून 19 -- धनबाद के 5.52 लाख वोटरों की मैपिंग अभी तक नहीं हुई। जिला प्रशासन के लिए पांच लाख 52 हजार वोटरों की मैपिंग करानी बड़ी चुनौती बन गई है। जिला प्रशासन ने पिछले दिनों एसआईआर में मैपिंग कराने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। इसके बाद भी मात्र तीन प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हो पाई। धनबाद में अब तक 73.90 प्रतिशत वोटरों की ही मैपिंग हुई है। लगभग 26 प्रतिशत वोटरों की मैपिंग कराने के लिए जिला प्रशासन को अभी मशक्कत करनी होगी। जिले में शत प्रतिशत मैपिंग कराने के लिए जिला प्रशासन ने 10-14 जून तक के लिए सभी प्रखंड और वार्ड में विशेष कैंप लगाया था। इस कैंप के बावजूद तीन प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई थी। मैपिंग को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ भी शहर में घूम रही है, लेकिन लोग अभी भी बूथ तक नहीं पहुंच रहे हैं। धनबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.