धनबाद, अप्रैल 19 -- धनबाद में पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। शनिवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने शहरवासियों को पूरे दिन बेहाल रखा। सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। दोपहर होते-होते तापमान और बढ़ गया, जिससे सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया। धनबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिनभर उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पसीने से तर-बतर लोग राहत के लिए छांव और ठंडी जगहों की तलाश करते रहे। यह भी पढ़ें- धूप से बेहाल बोकारो, पारा 40 पार, अगले दो दिन और बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।...