धनबाद में 40 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्मी ने किया बेहाल
धनबाद, मई 20 -- धनबाद में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तीखी धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते उमस इतनी बढ़ गई कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पूरे दिन लोग गर्मी और पसीने से परेशान रहे। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ, नारियल पानी और शीतल पेय का सहारा लेते दिखे। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी का असर बाजारों और सड़कों पर भी साफ देखने को मिला। यह भी पढ़ें- जिले में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में काफी कम भीड़ नजर आई और कई इलाकों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.