धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह से कड़ी धूप के बाद दोपहर में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। पिछले कुछ दिनों से शहर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने धनबाद समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 24 मार्च तक बारिश की संभावना बनी हुई है। हर दिन दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा जा रहे हैं, जिससे मौसम अचानक बदल जा रहा है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। इसके साथ ही तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर खुले स्थानों में रहनेव...