धनबाद, मार्च 20 -- डीडीसी सन्नी राज ने नशा मुक्ति कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को अपने कार्यालय में बैठक की। इसमें उन्होंने कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिशा-निर्देश दिए। जिले में 23-28 मार्च तक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। डीडीसी ने कहा कि 23 मार्च से विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें टोर्च मूवमेंट, नशा छोड़ने के लिए शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। 28 मार्च को लुबी सर्कुलर रोड पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, डांस प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग, ड्रॉइंग कंपीटीशन, स्पोर्ट्स, नशा मुक्ति थीम पर सेल्फी प्वाइंट, ओपन क्विज, हेल्थ कैंप तथा फूड स्टॉल सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कार्यक्रम को आकर्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.