धनबाद, अगस्त 20 -- धनबाद। धनबाद में बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कभी हल्की बारिश तो कभी बूंदाबांदी से मौसम सुहाना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के प्रभाव से झारखंड में मौसम सक्रिय बना हुआ है। धनबाद में भी अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक धनबाद सहित आसपास में 20 से 23 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...