धनबाद, अगस्त 19 -- धनबाद। धनबाद में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को जीवन ज्योति विशेष विद्यालय में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद की ओर से प्रेस वार्ता की गई। संस्था के सचिव राजेश पारकेरिया ने बताया कि राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी 21 से 23 अगस्त तक जीवन ज्योति संस्थान परिसर में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे लगेगी। इसमें रांची, वाराणसी, हैदराबाद और कोलकाता के कलाकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को कला, रंग, भावनाओं और कहानी कहने की रचनात्मक अभिव्यक्ति से परिचित कराना है। साथ ही स्थानीय कलाकारों को मंच देने और युवाओं व विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। 22 अगस्त को धनबाद के कलाकारों के लिए विशेष आर्ट वर्कशॉप भी आयोजित की जाए...