धनबाद, मई 8 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में 13 मई तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी हुई है। धनबाद में गुरुवार की सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही। इस कारण लोगों को गर्मी महसूस होती रही। वहीं दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए, जिससे दिन में अंधेरा छा गया। साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद धनबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। आधे घंटे तक हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार आठ मई से 13 मई तक जिले में आंशिक बादल छाए रहने, गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से नौ और 10 मई को तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट...