धनबाद, जुलाई 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बिरसा मुंडा स्टेडियम मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 22 और 23 अगस्त को राज्यस्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया जाएगा। धनबाद जिला एथलेटिक एसोसिएशन को मेजबानी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में पूरे राज्य से 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर सोमवार को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया। स्वागत, आवासन, भोजन, तकनीकी, परिवहन, चिकित्सा, मीडिया व प्रचार-प्रसार, मंच एवं पुरस्कार, सुरक्षा तथा स्वयंसेवक सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पर्यटन स्थलों पर जिप लाइन और ट्रेकिंग ई-व्यवस्था का दिया निर्देश...