धनबाद में होगा बड़ा बुलडोजर ऐक्शन? 155 घरों को प्रशासन ने भेजा नोटिस; क्या है वजह
धनबाद, अक्टूबर 29 -- बारामुड़ी खटाल को लेकर धनबाद में उठे राजनीतिक बवाल के बीच धनबाद अंचल कार्यालय ने बुधवार को 155 मकान और दुकानों के बाहर नोटिस चिपका दिया। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार की मौजूदगी में घरों और दुकानों पर नोटिस चिपकाया गया। नोटिस में कब्जाधारियों के नाम लिखते हुए उन्हें दो-तीन नवंबर तक सीओ ऑफिस पहुंचकर अपना पक्ष रखने को कहा गया। आशंका है कि जल्द ही इस इलाके में प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई कर सकता है। इस मामले पर बात करते हुए डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि बारामुड़ी में 155 लोगों को नोटिस दिया गया है। लोगों से पक्का निर्माण खुद तोड़ने को कहा गया है। अगर खुद निर्माण नहीं तोड़ते हैं तो प्रशासन बुलडोजर से तोड़कर हटाएगा। मकसद है कि इस सड़क को साफ और सुरक्षित रखना है। लोगों से अपील है कि वे मवेशियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.