धनबाद, मार्च 11 -- धनबाद में मंगलवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए रहे। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बादलों के कारण दिन में भी हल्का अंधेरा जैसा माहौल बना रहा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं देापहर से आसमान में हल्की धूप खिली हुई रही। मौसम विभाग ने बुधवार को तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सोमवार को हुई बारिश के बाद जिले के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। कई सड़कों और मोहल्लों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो गया है।वहीं कई क्षेत्रों में सोमवार की देर रात स...