धनबाद में सात तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
धनबाद, मई 4 -- धनबाद में सात मई तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान बादल में गर्जन के साथ-साथ जगह-जगह ओलावृष्टि हो सकती है। 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आशंका जतायी गई है कि आंधी के कारण कच्चे मकान, टीन शेड, अस्थाई दुकानों को क्षति पहुंच सकती है। बिजली के तार और छोटे पेड़ गिर सकते हैं। वज्रपात का भी खतरा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहेगा। इससे कड़ी धूप से लोगों को राहत मिलेगी। विभाग ने इसको लेकर सोमवार को ग्रीन अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- Rain Alert: बंगाल नतीजों के बीच भारी बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान का भी अलर्ट धनबाद सहित आसपास जिले में बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी। बादलों में गर्जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.