धनबाद, मार्च 26 -- धनबाद में बुधवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर एक साथ अभियान चलाया गया। पुलिस ने कुल 678 वाहनों की जांच की, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 248 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 153 ऐसे वाहनों को चिह्नित किया गया, जिन पर नियमों के विरुद्ध डिजाइनर या अवैध नंबर प्लेट लगी हुई थीं। इन सभी के खिलाफ मौके पर ही चालान काटा गया और उन्हें तुरंत सही नंबर प्लेट लगाने की हिदायत दी गई। दोपहिया वाहनों पर हेलमेट जांच को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। सिर्फ चालक ही नहीं बल्कि पीछे बैठे यात्रियों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया गया है। कई स्थानों पर ऐसे लोग पकड़े गए जो बिना हेलमेट यात्रा कर रहे थे, जिनके खिलाफ जुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.