धनबाद में लगेंगे 50 आधुनिक ट्रैफिक पोस्ट, जवानों को मिलेगी सहूलियत
धनबाद, मई 19 -- धनबाद। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और ट्रैफिक जवानों की कार्यस्थितियों में सुधार के लिए जिले में 50 नए ट्रैफिक पोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं। सिटी सेंटर सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर इन पोस्ट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। खास बात यह है कि इन ट्रैफिक पोस्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे जवानों को ड्यूटी के दौरान बेहतर सहूलियत मिल सकेगी। ट्रैफिक विभाग की योजना के तहत इन पोस्ट को ऐसे स्थानों पर भी स्थापित किया जा रहा है, जहां फिलहाल यातायात का दबाव कम है। अधिकारियों के अनुसार, भविष्य की जरूरतों और विशेष आयोजनों के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे अचानक बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को आसानी से संभाला जा सकेगा।
स्थानीय पुलिस भी करेगी पोस्ट का इस्तेमाल : इन ट्रैफिक पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.