धनबाद में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी से मिली राहत
धनबाद, जून 14 -- धनबाद, संवाददाता। धनबाद में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर तक आसमान साफ रहा और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान रहे। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। हल्की ठंडी हवाएं चलने लगीं और जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और वातावरण अपेक्षाकृत सुहाना हो गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव का आनंद लिया। हालांकि बारिश अधिक देर तक नहीं हुई, लेकिन इससे दिनभर की गर्मी से राहत महसूस की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।इधर, मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार धनबाद सहित आसपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.