धनबाद, अप्रैल 1 -- झारखंड के धनबाद में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 अंतर्गत सोनारडीह थाना क्षेत्र के टांडाबाड़ी में मंगलवार शाम करीब 6 बजे जोरदार आवाज के साथ जमीन धंस गई। इस घटना में तीन घर जमींदोज हो गए। तीन लोगों के मलबे में दबने के कारण मौत हो गई। देर रात तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी का घेराव कर राजगंज-महुदा फोरलेन (एनएच-32) सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीण थाना परिसर में जुटकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने और अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी देते हुए बीसीसीएल कर्मी परशुराम उरांव ने बताया कि भू-धंसान में उनकी पत्नी सरिता देवी के साथ गीता कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.