रौशन कुमार सिन्हा। धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद जिले की बढ़ती आबादी व कल करखाने, उद्योग, व्यवसायों को आने वाले समय में बिजली संकट की सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों को भी पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे लोगों को काफी राहत होगी। इसके लिए धनबाद में पांच ग्रिड बनाए जाएंगे। इनमें से एक ग्रिड का काम चालू हो गया। शेष चार ग्रिड बनाने के लिए टेंडर निकाल कर फाइनल होने के करीब है। बता दें कि जिले में दो ग्रिड बन कर तैयार हैं। पांच ग्रिड और बनने से यह संख्या सात हो जाएगी। विभागीय अधिकारी का कहना है कि सबकुछ ठीक रहा तो तीन साल में ग्रिड बनकर तैयार हो जाएगा। इसमें कनेक्शन जोड़कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।बिजली विभाग की ओर से भेजा गया था प्रस्ताव बिजली विभाग की ओर से पिछले साल निरसा, सिंदरी, धनबाद और टुंडी में ग्रिड ब...